Please enter your email:

1.  

रोबोटिक्स पॉलिसी फ्रेमवर्क की शुरुआत करने वाला भारत का पहला राज्य कौन-सा है?

 
 
 
 

2.  

मोनलम चेनमो के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. मोनलम चेनमो दो सप्ताह की अवधि है जिसके दौरान बुद्ध ने विभिन्न चमत्कार किए।
  2. इसे महान प्रार्थना पर्व भी कहा जाता है।
  3. यह त्योहार तिब्बती बौद्ध कैलेंडर के पहले महीने की चौथे और 11वें दिन के बीच मनाया जाता है।
  4. इस उत्सव पर भक्त मक्खन से सुशेाभित बड़ी-बड़ी मूर्तियों को केक (तोरमा) अर्पित करते हैं।
  5. हाल ही में यह उत्सव अरुणाचल प्रदेश में मनाया गया।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?

 
 
 
 

3.  

पॉडकास्ट इंटरव्यू (साक्षात्कार)

  1. पारंपरिक साक्षात्कार के विपरीत, साक्षात्कारकर्ता (इंटरव्यूअर) और साक्षात्कारदाता (इंटरव्यूई) के बीच एक सहयोग है।
  2. पूरी तरह से एक नया तकनीकी आयाम है, जिसमें माइक्रोफोन का उचित उपयोग करना, अलग-अलग ऑडियो ट्रैक्स (श्रव्य पथ) को मिलाना आदि शामिल है, जो पारंपरिक साक्षात्कार में नहीं होता।

निम्नलिखित कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए—

 
 
 
 

4.  

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. फेफड़ों की धमनियों में रक्तचाप बढ़ने से पल्मोनरी हाइपरटेंशन (फुफ्फुसीय उच्चरक्तचाप) नामक लाइलाज स्थिति उत्पन्न हो जाती है।
  2. सिरदर्द और उल्टी फुफ्फुसीय उच्चरक्तचाप के सबसे आम लक्षण हैं।
  3. दाएं तरफा हृदय रोग के कारण हुआ फुफ्फुसीय उच्चरक्तचाप बाईं ओर के हृदय कपाट (वाल्व) रोग और निचले बाएं हृदय कोष्ठ (चेंबर) की विफलता से हो सकता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

 
 
 
 

5.  

अप्रैल 2023 में, एबॉट, जो एक बहुराष्ट्रीय दवा कंपनी है, ने समाचार पत्रों में एक सार्वजनिक सूचना प्रकाशित की जिसमें लोगों को दवा के गलत लेबल वाली खेप के बारे में सचेत किया गया था जिसे उसने अनजाने में बाजार में उतार दिया था। क्या भारत में औषधि वापस मंगाने का कानून है?

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. 1976 से, अवमानक/उपमानक औषधियों को अधिदेशात्मक रूप से वापस मंगाने के कानून का मुद्दा सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (सीडीएससीओ) की नियामक बैठकों में बार-बार उठा है, लेकिन उनमें से किसी भी बैठक में औषधि और प्रसाधन सामग्री अधिनियम में अधिदेशात्मक रूप से औषधियों को वापस मंगाने के लिए तंत्र बनाने हेतु संशोधन संबंधी कोई परिणाम नहीं निकला।
  2. वर्ष 2022 में, सीडीएससीओ द्वारा वापस मंगाने के कुछ दिशा-निर्देश प्रकाशित किए गए थे, लेकिन उनमें विधि के बल का अभाव था।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

 
 
 
 

6.  

क्लाउड कंप्यूटिंग के संबंध में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विस कंपनीज (एनएएसएससीओएम) के अध्ययन से ज्ञात होता है कि क्लाउड अपनाने से टाइम-टू-मार्केट, लागत बचत और उच्च ग्राहक संतुष्टि स्कोर प्राप्त हुआ है।
  2. व्यापक रूप से परिनियोजित क्लाउड सर्विस मॉडल में इन्फ्रास्ट्रक्चर-एज-ए-सर्विस (IaaS), प्लेटफॉर्म-एज-ए-सर्विस (Paas) और सॉफ्टवेयर-एज-ए-सर्विस (SaaS) शामिल हैं।
  3. क्लाउड कंप्यूटिंग को कम करने आईटी लागतों, दक्षता और टाइम-टू-वैल्यू में सुधार करने, तथा अधिक सरलता एवं लागत प्रभावी ढंग से आगे बढ़ने में सहायता करती है।

निम्नलिखित कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए—

 
 
 
 

7.  

वॉशिंगटन डेक्लरेशन

  1. जिसे अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक-योल द्वारा जारी किया गया है, दोनों देशों के बीच हुए परमाणु परामर्श का विस्तार करता है।
  2. पर दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर जनवरी 2023 में यूएसए और दक्षिण कोरिया द्वारा हस्ताक्षर किए गए थे।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

 
 
 
 

8.  

हाल ही में, निम्नलिखित में से किस राज्य ने घोषणा की कि उसकी तीन राजधानियां—कार्यकारी राजधानी, विधायी राजधानी और न्यायिक राजधानी—होंगी?

 
 
 
 

9.  

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए—

  1. ‘काराकोरम अनोमली’ मध्य काराकोरम पर्वत शृंखला में उन हिमनदों को संदर्भित करता है जो हिमालय की नजदीकी अन्य पर्वत शृंखलाओं सहित संपूर्ण विश्व में बड़े पैमाने पर द्रव्यमान खोने वाले हिमनदों के विपरीत, वैश्विक तापन के कारण हिमनद गलन की प्रवृत्ति का सामना करते हुए, अपरिवर्तित बने हुए हैं या थोड़ा बढ़ रहे हैं।
  2. धारा ला नीना (La Niña), जो अपेक्षाकृत कमजोर लेकिन असामान्य रूप से लंबे समय तक रहती है, लगातार तीसरे शीतकाल के लिए उत्तरी गोलार्ध में लौट आई है, जिसने इसे वर्ष 2020-23 में एक दुर्लभ ‘ट्रिपल-डिप’ घटना बना दिया है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

 
 
 
 

10.  

निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए—

  1. जोम्बी आइस —  त्वरित रूप से पिघलती हुई बर्फ की चादर
  2. ग्रीनवॉशिंग —  पर्यावरण के लिए वास्तव में किए गए कार्य से अधिक कार्य करने का दावा करने वाली भ्रामक जानकारी
  3. उत्सर्जन व्यापार प्रणाली —  लागत प्रभावी उत्सर्जन को कम करने के प्रयासों  को प्रोत्साहन देना   
  4. ब्लू ब्लॉब —  आइसलैंड और ग्रीनलैंड के दक्षिण में स्थित एक ठंडा क्षेत्र             

उपर्युक्त में से कितने युग्म सही सुमेलित हैं?

 
 
 
 

11.  

मार्च 2023 में, एस. एन. बोस नेशनल सेंटर फॉर बेसिक साइंसेस के वैज्ञानिकों की एक टीम ने लैकेस नामक एंजाइम की खोज की जो

  1. जैविक रंजक (डाई) के विभिन्न प्रकार के खतरनाक अणुओं को नष्ट करने में सक्षम हैं, जिन्हें कपड़ा उद्योग द्वारा नियमित रूप से जल निकायों में बहा दिया जाता है।
  2. अपनी सब्सट्रेट प्रॉमिस्क्विटी (एक से अधिक सबस्ट्रेट उत्प्रेरित करने की क्षमता) के कारण महत्वपूर्ण है, तथा जिसका प्रयोग एक प्राकृतिक समाधान के माध्यम से अत्यधिक डाई-प्रदूषित पानी को संसाधित करने के लिए एंजाइम-लेपित कैसेट को डिजाइन करने में किया जा सकता है।

निम्नलिखित कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए—

 
 
 
 

12.  

राष्ट्रीय चिकित्सा उपकरण नीति 2023 के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. राष्ट्रीय चिकित्सा उपकरण नीति के माध्यम से, अगले 15 वर्षों में भारत वैश्विक बाजार में 30 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करके चिकित्सा उपकरणों के निर्माण और नवाचार में वैश्विक अधिनायक के रूप में उभरेगा।
  2. यह नीति व्यवस्थित रूप से पहुंच और सार्वभौमिकता; वहनीयता; गुणवत्ता; रोगी केंद्रित और गुणवत्तापूर्ण देखभाल; निवारक और प्रोत्साहक स्वास्थ्य; सुरक्षा; अनुसंधान और नवाचार; और कुशल जनशक्ति प्राप्त करने के लिए सुरक्षा और गुणवत्ता को बढ़ावा देते हुए चिकित्सा उपकरण क्षेत्र के त्वरित विकास के लिए एक रोडमैप तैयार करती है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

 
 
 
 

13.  

हाल ही में, कौन-सा देश नाटो (NATO) में 31वें सदस्य के रूप में शामिल हुआ है?

 
 
 
 

14.  

अरुणा आसफ अली

  1. ने गोवालिया टैंक मैदान में साहसपूर्वक कांग्रेस का झंडा फहराकर ‘1942 के आंदोलन की नायिका’ का खिताब अर्जित किया।
  2. को 1964 में इंटरनेशनल लेनिन पीस प्राइज (अंतरराष्ट्रीय लेनिन शांति पुरस्कार) से सम्मानित किया गया था।
  3. को 1997 में मरणोपरांत भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  4. ने समाजवाद और सुधारों पर अपने विचारों का प्रचार करने के लिए एक साप्ताहिक पत्रिका ‘लिंक’ और एक दैनिक समाचार-पत्र ‘पैट्रियट’ शुरू किया।

निम्नलिखित कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए—

 
 
 
 

15.  

निम्नलिखित युग्मों में से कौन-से सही सुमेलित हैं?

  1. नारायण गुरु —           एक प्रसिद्ध समाज सुधारक
  2. पुराण कस्सप —           विधर्मी दार्शनिक
  3. एनी फ्रैंक —           प्रसिद्ध इतिहासकार
  4. कोको शनेल —           फ्रेंच फुटबॉल खिलाड़ी

निम्नलिखित कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए—

 
 
 
 

16.

  1. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए—

कथन 1

प्राइस कैप गठबंधन देशों (ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, यूरोपीय संघ, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका) ने उन देशों से रिफाइंड तेल उत्पादों के आयात में वृद्धि की है जो रूसी कच्चे तेल के सबसे बड़े आयातक बन गए हैं।

कथन 2

लॉन्ड्रोमैट देशों (भारत, चीन, तुर्की, संयुक्त अरब अमीरात और सिंगापुर), जो रूसी तेल खरीदते हैं और उससे प्रसंस्कृत उत्पादों को यूरोपीय देशों में बेचते है, से खरीदा गया कोई भी तेल रूस के खिलाफ यूरोपीय प्रतिबंधों को दरकिनार कर देगा।

उपर्युक्त कथनों के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?

 
 
 
 

17.  

हाल ही में, भारत के उच्चतम न्यायालय ने तमिलनाडु, महाराष्ट्र और कर्नाटक में जल्लीकट्टू, कंबाला और बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिताओं की प्रथाओं को बरकरार रखा और इस संबंध में राज्यों के कानूनों की वैधता को चुनौती देने वाले सभी वादों को खारिज कर दिया। जल्लीकट्टू के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

  1. जल्लीकट्टू, जो बैलों को नियंत्रित करने वाला एक खेल है, मदुरई, शिवगंगई, पुदुक्कोट्टई, तिरुचिरापल्ली, डिंडीगुल, अरियालुर, तंजावुर, सलेम और थेनी जिलों में तमिल फसल उत्सव पोंगल के दौरान आयोजित किया जाता है।
  2. सिंधु घाटी सभ्यता की मुहरें इस खेल को दर्शाती हैं, जिससे यह सिद्ध होता है कि यह खेल 5,000 वर्ष पूर्व प्रचलन में था।
  3. संगम काल की प्राचीन तमिल कविताओं में कई स्थानों पर इस खेल का विस्तृत उल्लेख किया गया है।
  4. इस खेल में विभिन्न समुदाय शामिल होते हैं, हालांकि मूल रूप से यह पशुपालक कोनार समुदाय की विरासत थी।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?

 
 
 
 

18.  

अप्रैल 2023 में, भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों द्वारा अपने ग्राहकों से ग्रीन डिपॉजिट स्वीकार करने के लिए एक विनियामक रूपरेखा प्रस्तुत की है। ग्रीन डिपॉजिट

  1. वे जमा हैं जिन पर बैंक पर्यावरण के अनुकूल परियोजनाओं के लिए प्राप्त धन को अलग रखने का वचन देते हैं।
  2. का उपयोग परियोजनाओं में ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने के लिए किया जाता है।

निम्नलिखित कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए—

 
 
 
 

19.  

मदन मोहन मालवीय को ‘महापुरुष’ किसने कहा था?

 
 
 
 

20.  

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. वायकोम सत्याग्रह, जो 30 मार्च, 1924 से 23 नवंबर, 1925 तक 604 दिनों तक चला, पूरे भारत में मंदिर प्रवेश आंदोलनों की शुरुआत को चिह्नित करता है।
  2. केरल में स्थित वायकोम को ‘दक्षिण का वाराणसी’ कहा जाता है।
  3. वायकोम में 31 जनवरी, 1994 को तमिलनाडु सरकार द्वारा ई.वी. रामास्वामी नायकर ‘पेरियार’, जिन्हें ‘वायकोम के नायक’ की उपाधि से सम्मानित किया गया था, का एक स्मारक और एक मूर्ति स्थापित की गई थी।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

 
 
 
 

 

© Spectrum Books Pvt Ltd.

error: Content is protected !!

Pin It on Pinterest

Share This