Please enter your email:

1.  

बखमुत के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. बखमुत पूर्वी यूक्रेन के खार्किव प्रांत में स्थित है।
  2. रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के दौरान, रूस और वैगनर ग्रुप ने दावा किया कि बखमुत शहर पर कब्जा कर लिया गया और उसका ज्यादातर हिस्सा नष्ट कर दिया गया है।
  3. बखमुत मुख्य रूप से अपने नमक और जिप्सम खानों, तथा विशाल शराब भट्ठी के लिए जाना जाता था।
  4. बखमुत का पुराना नाम आर्टेमिव्स्क (Artemivsk) है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

 
 
 
 

2.  

दिल्ली के पुराने किले में उत्खनन के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. पूर्व-मौर्य युग से पुराने किले के निरंतर इतिहास के साक्ष्य को उजागर किया गया था, और खोजों में चित्रित धूसर मृदभांड (पेंटिड ग्रे वेयर पॉटरी) के हिस्से शामिल हैं जो 1200 ईसा पूर्व से 600 ईसा पूर्व के हैं।
  2. पुराने किले का निर्माण 14वीं शताब्दी के दौरान दिल्ली सल्तनत के एक राजा सिकंदर लोधी द्वारा करवाया गया था।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

 
 
 
 

3.  

ज्वार

  1. ग्रामिनी परिवार की एक फसल है जिसमें कार्बोहाइड्रेट की उच्च मात्रा होती है।
  2. को ग्रेट मिलेट, इंडियन मिलेट, मिलो, दुर्रा या शालू भी कहा जाता है।
  3. एक घास है और आमतौर पर 6 से 2.4 मीटर की ऊंचाई तक बढ़ती है, जो कभी-कभी 4.6 मीटर तक पहुंच जाती है।
  4. का उपयोग खाद्य तेल, स्टार्च, डेक्सट्रोज (शर्करा), पेस्ट और मादक पेय बनाने में किया जाता है।

निम्नलिखित कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए—

 
 
 
 

4.  

बजट 2023-24 की सात प्राथमिकताओं, जिन्हें सप्तऋषि कहते हैं, में शामिल हैं:

  1. समावेशी विकास
  2. हरित विकास
  3. युवा शक्ति और वित्तीय क्षेत्र
  4. अंतिम व्यक्ति तक पहुंच

निम्नलिखित कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए—

 
 
 
 

5.  

भारत सरकार ने 2023-24 के बजट में घोषणा की कि सिकल सेल एनीमिया (दात्र कोशिका अरक्तता) उन्मूलन मिशन शुरू किया जाना है। सिकल सेल एनीमिया

  1. एक संचारी रक्त विकार है।
  2. भारत की जनजातीय आबादी में अधिक आम है, लेकिन यह गैर-आदिवासियों को भी होता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

 
 
 
 

6.  

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. 29 मई, 2023 को पीएसएलवी (ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण वाहन) द्वारा एनवीएस-01 मिशन को पृथ्वी की निम्न कक्षा में स्थापित किया गया।
  2. एनवीएस-01 नौवहन के लिए परिकल्पित दूसरी पीढ़ी के उपग्रहों में से पहला है और उन्नत सुविधाओं के साथ NavIC का अनुरक्षण और संवर्धन करेगा।
  3. एनवीएस-01 की परिचालन अवधि 20 वर्षों से अधिक है, जो अपने आप में तारामंडल में पहली पीढ़ी के उपग्रहों की परिचालन अवधि 5 वर्ष से अधिक है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

 
 
 
 

7.  

बोगोटा वॉटर फंड के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. यह फंड कोलंबिया के बोगोटा शहर के 8 मिलियन लोगों के लिए पीने के पानी का संरक्षण करता है।
  2. इस वॉटर फंड की स्थापना 2020 में की गई थी।
  3. इस फंड से नदतटीय (रिपेरियन) वन के लगभग 10 किलोमीटर क्षेत्र की संरक्षा, 20 हेक्टेयर भूमि पर पुनर्वनीकरण, और 1200 हेक्टेयर वन और उच्च-उन्नतांश वाले घास के मैदान को संरक्षित करने में सहायता मिली है।
  4. इस फंड ने अपने संरक्षण लक्ष्यों को प्राप्त करने और पहलों को पूरा करने के लिए केवल सार्वजनिक क्षेत्र से संसाधन जुटाए हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?

 
 
 
 

8.  

हाल ही में स्वास्थ्य मंत्रालय ने उच्चतम न्यायालय में दाखिल एक याचिका, जिसमें यह दलील दी गई है कि पिछड़े वर्गों की महिलाओं को आर्थिक लाभ और शोषण के लिए अनुचित गर्भाशयोच्छेदन (हिस्टेरेक्टॉमी) का जोखिम रहता है, पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्य सरकारों से आग्रह किया है कि वे सरकारी और निजी अस्तपालों में गर्भाशयोच्छेदन के रुझानों की जांच करें। भारत में गर्भाशयोच्छेदन के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. एनएफएचएस-5 के अनुसार, गर्भाशयोच्छेदन—शल्यक्रिया द्वारा गर्भाशय को आंशिक या पूर्ण रूप से निकालना—का उच्चतम प्रतिशत मासिक धर्म में अत्यधिक रक्तस्राव या दर्द, फाइब्रॉएड, अल्सर और गर्भाशय विकार या विदारण के लिए होता था।
  2. महाराष्ट्र विधान परिषद द्वारा किए गए अध्ययन से ज्ञात होता है कि बीड शहर में लगभग 14,000 महिलाओं, जिनके गर्भाशयोच्छेदन का ऑपरेशन (शल्य चिकित्सा) हुआ था, में से 45 प्रतिशत से अधिक महिलाओं ने जोड़ों में दर्द, पीठ दर्द, अवसाद, अनिद्रा आदि का अनुभव किया और उनका उपचार किया जा सकता था तथा शल्य चिकित्सा की आवश्यकता नहीं थी।
  3. एक याची और सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र गुप्ता के अनुसार, बिहार, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के निजी अस्पताल गर्भाशयोच्छेदन के अनैतिक और अनावश्यक व्यवसाय में संलिप्त हैं और वे महिलाओं को इसके दुष्प्रभावों के संबंध में सूचना प्रदान नहीं करते या उनकी सूचित सहमति नहीं लेते हैं।

निम्नलिखित कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए—

 
 
 
 

9.  

सिद्दी समुदाय के धमाल नृत्य के संबंध में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. धमाल सूफी और अफ्रीकी संगीत और नृत्य परंपराओं का मिश्रण है, और विशेष रूप से गुजरात के सिद्दी समुदाय की आध्यात्मिक प्रथाओं को संदर्भित करता है।
  2. सिद्दी समुदाय के आध्यात्मिक गुरुओं—बावा गोर, माई मिश्रा, बाबा हबाश, और सिदी नबी सुल्तान—के जन्म और मृत्यु की सालगिरह मनाने के लिए धमाल गीत और नृत्य किए जाते हैं।
  3. धमाल दो तरह से किया जाता है: बैठकी धमाल बैठकर और डांस धमाल बैठकर और नृत्य अवस्थाओं दोनों में किया जाता है।
  4. सिद्दी लोक-साहित्य के अनुसार, ये इथियोपिया से न्युबियन घाटी, सीरिया और हिंद महासागर से गुजरते हुए गुजरात के भावनगर जिले में कुडा के तट पर पहुंचे।
  5. अधिकांश सिद्दी भारत के पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम भाग, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक तथा तेलंगाना राज्यों, में पाए जाते हैं, एवं इन्होंने अपनी अफ्रीकी पैतृक सामाजिक-सांस्कृतिक परंपराओं को संरक्षित रखा है व इनका अभ्यास किया है, साथ-साथ स्थानीय भारतीय परंपराओं को भी अपनाया है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?

 
 
 
 

10.  

वित्तीय और अन्य साइबर घोटालों के लिए देश भर में धोखाधड़ी से खरीदे गए सिम कार्डों के अनियंत्रित उपयोग के मामलों को समाप्त करने के लिए, दूरसंचार विभाग ने एएसटीआर नामक कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित चेहरे की पहचान करने वाले उपकरण का उपयोग करना शुरू कर दिया है। एएसटीआर के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. एएसटीआर का तात्पर्य टेलीकॉम सिम ग्राहक सत्यापन के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता और फेशियल रिकॉग्निशन (चेहरे की पहचान) सक्षम समाधान से है।
  2. केवल दिल्ली में, एएसटीआर का उपयोग पहले ही किया जा चुका है।
  3. एएसटीआर की फेशियल रिकॉग्निशन तकनीक सामने वाले चेहरे का पता लगाती है, और यदि5 प्रतिशत समानता हो तो दो चेहरों का समान चरित्र-चित्रण करती है।

उपर्युक्त कथनों में से कितने कथन सही हैं?

 
 
 
 

11.  

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

कथन 1

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म हेतु टीडीएस के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिनमें ऑनलाइन गेमिंग में जीतने पर कर कटौती के रूप में 100 रुपये की सीमा निर्धारित की गई है।

कथन 2

अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) ने भारत से 2013 में आयोजित 19वें इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑफ लेबर स्टैटिस्टीशियंस (आईसीएलएस-19) द्वारा निर्धारित मानकों का पालन करने का आग्रह किया है।

उपर्युक्त कथनों के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?

 
 
 
 

12.  

आयुर्स्वास्थ्य योजना

  1. एक केंद्रीय क्षेत्र योजना है जिसके दो घटक हैं, अर्थात आयुष और सार्वजनिक स्वास्थ्य; और उत्कृष्टता केंद्र (CoE)।
  2. वित्तीय वर्ष 2020-21 से 2022-23 के लिए स्वीकृत की गई है।
  3. दो पूर्ववर्ती योजनाओं—(i) सार्वजनिक स्वास्थ्य पहल (पीएचआई) में आयुष मध्यस्थता को बढ़ावा देने के लिए सहायता अनुदान की केंद्रीय क्षेत्र योजना; और (ii) आयुष शिक्षा/औषध विकास एवं अनुसंधान/नैदानिक अनुसंधान आदि में व्यस्त आयुष संगठनों को CoE में उन्नयन के लिए सहायता हेतु केंद्रीय क्षेत्र योजना—का विलय कर बनाई गई है।

निम्नलिखित कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए—

 
 
 
 

13.  

वोल्बाचिया

  1. कीटों में पाया जाने वाला एक सामान्य प्रकार का जीवाणु है।
  2. जीवाणु लोगों या जानवरों को बीमार नहीं कर सकता।
  3. केवल मच्छरों की लक्षित प्रजातियों की संख्या को कम करने के लिए काम करेगा, अन्य प्रकार के मच्छरों के लिए नहीं।
  4. जीवाणु को सबसे पहले नर और मादा एई. एजिप्टी मच्छर के अंडों में प्रवेश कराया जाता है।

निम्नलिखित कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए—

 
 
 
 

14.  

मेटाजिनोमिक्स के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. मेटाजिनोमिक्स एक विस्तृत प्रतिदर्श (बल्क सैंपल) में सभी जीवों (आमतौर पर रोगाणुओं) के पृथक और विश्लेषित संपूर्ण न्यूक्लियोटाइड अनुक्रमों की संरचना और कार्य का अध्ययन है।
  2. मेटाजिनोमिक्स का विज्ञान, जो केवल कुछ वर्ष पुराना है, सूक्ष्मजीवों की उनके प्राकृतिक वातावरण, जटिल समूह जिनमें वे सामान्य रूप से रहते हैं, में जांच करना संभव बना देगा।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

 
 
 
 

15.  

राष्ट्रीय भू-स्थानिक नीति, 2022

  1. एक नागरिक-केंद्रित नीति है जो राष्ट्रीय विकास, आर्थिक समृद्धि और संपन्न सूचना अर्थव्यवस्था के समर्थन हेतु भू-स्थानिक क्षेत्रक को मजबूत करना चाहती है।
  2. सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) की प्राप्ति हेतु भू-स्थानिक प्रौद्योगिकी और आंकड़ा को रूपांतरण कारक बनाने, अर्थव्यवस्था के सभी क्षेत्रों में दक्षता लाने और शासन के सभी स्तरों पर उत्तरदायित्व और पारदर्शिता उत्पन्न करने पर केंद्रित है।
  3. संसाधनों की बेहतर योजना और प्रबंधन तथा भारतीय जनसंख्या की विशिष्ट आवश्यकताओं को बेहतर ढंग से पूरा करने में स्थानीय रूप से उपलब्ध और स्थानीय रूप से प्रासंगिक मानचित्रों और भू-स्थानिक डेटा के महत्व को पहचानती है।
  4. निर्देश देती है कि सरकार राष्ट्रीय स्तर पर एक भू-स्थानिक डेटा संवर्धन और विकास समिति (जीडीपीडीसी) का गठन करेगी जो भू-स्थानिक क्षेत्र से संबंधित गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए उपयुक्त दिशा-निर्देशों, कार्यनीतियों और कार्यक्रमों को तैयार करने और लागू करने के लिए शीर्ष निकाय होगी।

उपर्युक्त कथनों में से कितने कथन सही हैं?

 
 
 
 

16.  

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. समान सिविल संहिता का विचार राज्य की नीति के निदेशक तत्वों में से एक है।
  2. भारत के 17वें विधि आयोग की राय है कि स्वीय/कुटुंब विधियों (व्यक्तिगत/पारिवारिक कानूनों) में संघर्षों को दूर करने के लिए एक समान सिविल संहिता आवश्यक और वांछनीय है।
  3. भारत के उच्चतम न्यायालय ने सरला मुद्गल निर्णय (1995), और पाउलो कॉटिन्हो बनाम मारिया लुइजा वेलेंटीना परेरा मामले (2019) में सरकार से समान सिविल संहिता लागू करने का आह्वान किया।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

 
 
 
 

17.  

भारत के प्रधानमंत्री ने जुलाई 2022 में डिजिटल इंडिया सप्ताह के उद्घाटन के अवसर पर डिजिटल इंडिया भाषिणी का शुभारंभ किया। भाषिणी

 
 
 
 

18.  

नीग्लेरिआ फाउलरी (Naegleria Fowleri)

 
 
 
 

19.  

रिमोट इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (आरवीएम) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. आरवीएम को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घरेलू प्रवासियों के लिए प्रस्तावित किया गया है, ताकि वे भारत में कहीं से भी अपना वोट डाल सकें।
  2. भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार, आरवीएम एक रिमोट पोलिंग बूथ से कई निर्वाचन क्षेत्रों, अधिकतम 72, को प्रबंधित कर सकता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

 
 
 
 

20.  

निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:

  1. नोटिस टू एयर मिशन —     उड़ान संचालन से संबंधित कार्मिकों के लिए आवश्यक जानकारी
  2. गर्म गुंबद (हीट डोम) —     वह स्थिति होती है जब वातावरण समुद्र की गर्म हवा का प्रगहण ढक्कन या टोपी की तरह करता है
  3. सैंड बैटरी —     एक उच्च ताप ऊर्जा भंडारण, जो अपने भंडारण के लिए रेत या रेत जैसी सामग्री का उपयोग करता है
  4. कृष्ण प्रवाल (ब्लैक कोरल) —     महत्वपूर्ण निवास स्थान जहां मछली और अकशेरूकीय भोजन करते हैं और शिकारियों से छिपते हैं

उपर्युक्त युग्मों में से कितने युग्म सही सुमेलित हैं?

 
 
 
 

 

© Spectrum Books Pvt Ltd.

 

error: Content is protected !!

Pin It on Pinterest

Share This