Please enter your email:

1.  

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. एल नीनो, जिसका स्पैनिश भाषा में अर्थ होता है ‘छोटा लड़का’, एक जलवायु प्रतिरूप (क्लाइमेट पैटर्न) है जो दो से सात वर्षों के अंतराल के बाद भूमध्यरेखीय/विषुवतीय प्रशांत महासागर के तट पर बनता है।
  2. एल नीनो दक्षिणी दोलन (ईएनएसओ) जब अपने तटस्थ चरण में होता है, तब व्यापारिक पवनें भूमध्य रेखा के समानांतर पूर्व दिशा की ओर चलती हैं और उत्तरी अमेरिका से कोष्णजल (वॉर्म वॉटर) को यूरोप की ओर ले जाती हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

 
 
 
 

2.  

महासागरों पर अभूतपूर्व खतरों और दबाव के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. प्रतिवर्ष 8 जून को विश्व महासागर दिवस समुद्र के स्वास्थ्य और समुद्री जीवन, जो पूरे विश्व में अरबों लोगों के लिए भोजन और लाखों लोगों के लिए रोजगार के अवसर प्रदान करता है, के संरक्षण पर प्रकाश डालता है।
  2. एफएओ (फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गेनाइजेशन ऑफ द यूनाइटेड नेशंस) की एक रिपोर्ट से ज्ञात होता है कि विश्व के 30 प्रतिशत समुद्री भंडार का अत्यधिक दोहन हो चुका है, ये समाप्त हो चुके हैं, या फिर अत्यधिक मत्स्यन, मत्स्यन उपकरणों (फिशिंग गियर) में फंसी प्रजातियों के पकड़े जाने, जलवायु परिवर्तन, समुद्री मलबे आदि जैसे कारकों के कारण होने वाली क्षीणता से उबर रहे हैं।
  3. घोस्ट फिशिंग गियर (अर्थात मत्स्यन की रस्सियां, जाल और अन्य अपशिष्ट, जो समुद्र में खो जाते हैं या जिन्हें समुद्र में फेंक दिया जाता है) जैव विविधता और समुद्री जीवों, विशेष रूप से मूंगों और शार्क (सुरा), कछुए तथा ड्यूगोंग (हस्तिमकर) जैसी लुप्तप्राय प्रजातियों के लिए खतरा हैं।

निम्नलिखित कूट के आधार पर सही उत्तर का चयन कीजिए—

 
 
 
 

3.  

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

कथन 1

केरल सरकार ने केरल फाइबर ऑप्टिक नेटवर्क (केएफओएन) की स्थापना की है, जिसके माध्यम से गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) जीवन यापन करने वाले 20 लाख परिवारों को मुफ्त में इंटरनेट कनेक्शन प्रदान किया जाएगा।

कथन 2

नवंबर 2019 में, केरल में लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ या वाम लोकतांत्रिक मोर्चा) सरकार ने घोषणा की कि राज्य में इंटरनेट तक पहुंच एक बुनियादी अधिकार होगा।

उपर्युक्त कथनों के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?

 
 
 
 

4.  

प्रो-प्लैनेट पीपल (पी3) मूवमेंट

 
 
 
 

5.  

सस्टेनेबल ग्रीन एयरपोर्ट मिशन (सुगम)

  1. अपने सभी हवाई अड्डों पर नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने पर केंद्रित है।
  2. अद्यतन राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान 2030 के लिए केंद्र सरकार की परिकल्पना और 2070 तक निवल शून्य उत्सर्जन प्राप्त करने के दीर्घकालिक लक्ष्य का परिसंपुटन करता है।
  3. अधिक धारणीय और पर्यावरण के अनुकूल कार्यस्थल के निर्माण द्वारा विमानपत्तन (हवाई अड्डे) के कर्मचारियों और समुदायों के लिए जीवन की गुणवत्ता में सुधार पर बल देता है।
  4. भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को धारणीय विमानपत्तन के विकास और संचालनों के क्षेत्र में एक अग्रणी निकाय के रूप में सुनिश्चित करेगा।

निम्नलिखित कूट के आधार पर सही उत्तर का चयन कीजिए—

 
 
 
 

6.  

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

कथन 1

आईबीएम के एआई और मशीन लर्निंग की सहायता से, नासा के पृथ्वी और भू-स्थानिक विज्ञान डेटा के विशाल भंडार में से नई विस्तृत जानकारियां खोजने और एक भू-स्थानिक फाउंडेशन मॉडल बनाने के लिए नासा और आईबीएम ने संयुक्त रुप से एक परियोजना शुरू की है।

कथन 2

नासा-आईबीएम सहयोग नासा के ओपन-सोर्स साइंस इनिशिएटिव, जो अगले दशक में एक समावेशी, पारदर्शी और सहयोगात्मक मुक्त विज्ञान समुदाय के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है, का हिस्सा है।

उपर्युक्त कथनों के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?

 
 
 
 

7.  

31 मई, 2023 को BrahMos Aerospace—भारत-रूस संयुक्त रक्षा उद्यम—ने ‘BRAHMOS यूजर्स मीट 2023’ का आयोजन करके ‘25 सुपरसोनिक इयर्स ऑफ सक्सेस’ का स्मरणोत्सव मनाया। BrahMos

  1. एक सर्वव्यापक दीर्घ परास पराध्वनिक क्रूज प्रक्षेपास्त्र (यूनिवर्सल लॉन्ग रेंज सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल) प्रणाली है जिसे केवल जमीन से ही छोड़ा जा सकता है।
  2. एक अत्यधिक उन्नत वायु-प्रक्षेपित क्रूज प्रक्षेपास्त्र है, जो भारतीय वायु सेना के सुखोई-30एमकेआई सुपर-परिचाल्य लड़ाकू विमान को शस्त्र-सज्जित करने वाले सबसे भारी और सबसे शक्तिशाली हथियारों में से एक है।
  3. नाम से यह ब्रह्मपुत्र की प्रचंडता और मोस्क्वा नदियों की कृपा का द्योतक है।
  4. का विकास, उत्पादन और निर्माण BrahMos Aerospace—जो भारत के डीआरडीओ और रूसी एनपीओ मशीनोस्ट्रोयेनिया (पूर्व में इसे फेड्रल स्टेट यूनटरी एंटरप्राइज एनपीओम ऑफ रशिया के नाम से जाना जाता था) के बीच एक संयुक्त उद्यम है, और जिसे भारत सरकार (50.5 प्रतिशत) तथा रूसी संघ (49.5 प्रतिशत) के बीच फरवरी 1998 में किए गए एक अंतर-सरकारी समझौते के तहत भारत में स्थापित किया गया—द्वारा किया जा रहा है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

 
 
 
 

8.  

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस प्रतिवर्ष

 
 
 
 

9.  

अप्रैल 2023 में भारत सरकार ने रेल विकास निगम लिमिटेड को केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यमों की नवरत्न सूची में शामिल किया है। रेल विकास निगम लिमिटेड के संबंध में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. राष्ट्रीय रेल विकास योजना (एनआरवीवाई) की शुरुआत भारत के तत्कालीन प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू ने भारतीय रेलवे में बुनियादी संरचना के अभाव को दूर करने के लिए की थी।
  2. एनआरवीवाई को लागू करने के लिए, तत्कालीन प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा 2003 में फास्ट-ट्रैक आधार पर रेल बुनियादी संरचना की क्षमता के निर्माण और वृद्धि से संबंधित परियोजनाओं को लागू करने और विशेष प्रयोजन वाहन परियोजनाओं के लिए अतिरिक्त बजटीय संसाधन जुटाने के दोहरे उद्देश्यों के साथ रेल विकास निगम लिमिटेड को एक पीएसयू के रूप में निगमित किया गया था।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

 
 
 
 

10.  

पोक्कली के संबंध में यह कहना सही होगा कि

  1. यह विशिष्ट रूप से लवण-सहनशील, जलवायु अनुकूल चावल की एक किस्म है और प्रोटीन से भरपूर है।
  2. यह चावल की खेती की एक प्रणाली है, जो केरल के अर्नाकुलम, त्रिशूर और अलाप्पुझा जिलों के तटीय क्षेत्रों में प्रसिद्ध है, जिसमें चावल और झींगा के बीच वैकल्पिक खेती की जाती है।
  3. इसे वर्ष 2007 में भौगोलिक संकेतक (जीआई) टैग प्राप्त हुआ था जैसाकि इसकी खेती पिछले 3,000 वर्षों से ज्ञात है।
  4. ये पौधे लगभग 1-1.5 मीटर लंबे होते हैं, इसलिए इसका नाम पोक्कली है जिसका अर्थ होता है—“वह जो लंबा होता है”।
  5. यह एक जैविक कृषि है और इसमें खेत में न तो रासायनिक उर्वरकों और न ही पौध संरक्षण रसायनों की आवश्यकता होती है।

निम्नलिखित कूट के आधार पर सही उत्तर का चयन कीजिए—

 
 
 
 

11.  

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

कथन 1

जून 2023 में द लैंसेट डायबिटीज एंड एंडोक्रिनोलॉजी जर्नल में प्रकाशित आईसीएमआर समर्थित अध्ययन के अनुसार, मधुमेह और अन्य गैर-संचारी रोगों के नए राष्ट्रीय अनुमान से ज्ञात होता है कि 2019-2021 की अवधि में 31 मिलियन भारतीय मधुमेह का शिकार हुए थे।

कथन 2

यह अध्ययन भारत के 10 राज्यों में 3 लाख व्यक्तियों के बड़े नमूना (सैंपल) आकार के साथ आयोजित किया गया था।

उपर्युक्त कथनों के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?

 
 
 
 

12.  

ग्रंथमिति (बिबलियोमेट्रिक्स)

 
 
 
 

13.  

नेशनल इंस्टिट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. नेशनल इंस्टिट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) को मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एमएचआरडी) द्वारा अनुमोदित किया गया और सितंबर 2015 में मानव संसाधन विकास मंत्री द्वारा संकेतक निर्धारित करने के लिए शुरू किया गया था, जिसके माध्यम से संस्थानों के प्रदर्शन को आंका जा सकता था।
  2. एनआईआरएफ स्कोर और रैंकिंग तय करने के लिए चार संकेतकों—अनुसंधान और व्यावसायिक अभ्यास; स्नातक परिणाम; पहुंच (आउटरीच) और समावेशिता; तथा प्रत्यक्षण—का उपयोग करता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

 
 
 
 

14.  

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

कथन 1

केंद्र सरकार अब एक सर्वेक्षण तैयार करने पर विचार कर रही है जो देश भर के 22,000 से अधिक गांवों में रहने वाले विशेष रूप से अति-संवेदनशील जनजातीय समूहों (PVTGs) के लगभग 28 लाख लोगों के लिए विशेष रूप से मानव विकास सूचकांक (एचडीआई) का आकलन कर सकेगा।

कथन 2

2023-24 के केंद्रीय बजट में, वित्त मंत्री ने प्रधान मंत्री आदिम कमजोर जनजातीय समूह (पीएम-पीवीटीजी) विकास मिशन के लिए 15,000 करोड़ रुपये के लागत परिव्यय की घोषणा की, जिसका लक्ष्य सभी 22,544 पीवीटीजी गांवों को संचार, बिजली, सार्वजनिक शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, जल आपूर्ति और कनेक्टिविटी (संपर्क मार्ग) जैसी बुनियादी सरकारी सेवाओं से जोड़ना है।

उपर्युक्त कथनों के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?

 
 
 
 

15.  

G7 शिखर सम्मेलन 2023

  1. 19-21 मई, 2023 तक हिरोशिमा में हुआ और कृत्रिम बुद्धि (एआई) को विनियमित करने के लिए हिरोशिमा एआई प्रक्रिया की शुरुआत की गई।
  2. में आमंत्रित अतिथियों में ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, अफ्रीकी संघ की ओर से कोमोरोस, प्रशांत फोरम की ओर से कुक आइलैंड्स, भारत, इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया और वियतनाम के नेता शामिल थे।
  3. में आर्थिक प्रपीड़न (इकोनॉमिक कोअर्शन—अर्थात नीतिगत रियायत हासिल करने के उद्देश्य से एक राष्ट्र द्वारा दूसरे राष्ट्र पर आर्थिक लागत थोपने की धमकी या वास्तविकता में आर्थिक लागत थोपना) के प्रति सामूहिक मूल्यांकन, तैयारी, निवारण और प्रतिक्रिया को बढ़ाने के लिए आर्थिक प्रपीड़न पर समन्वय मंच की शुरुआत की गई।

निम्नलिखित कूट के आधार पर सही उत्तर का चयन कीजिए—

 
 
 
 

16.  

टैक्टिकल LAN रेडियो—

  1. विश्वसनीय संचार के प्रावधान के लिए एक अत्याधुनिक हाई-बैंडविड्थ बैक-हॉल वायरलेस रेडियो उपकरण है।
  2. में उन्नत सुरक्षा सुविधाएं समाविष्ट हैं और यह बिना ब्रेकडाउन (रुकावट) के एकल सेट के आधार पर लगातार 48 घंटों तक काम कर सकता है।
  3. बेंगलुरु स्थित कंपनी एस्ट्रोम टेक द्वारा विकसित किया जाने वाला — दूसरा अनुबंध है, जिसे भारतीय सेना ने इनोवेशन फॉर डिफेंस एक्सीलेंस (iDEX) की रूपरेखा के तहत बनाया है।

उपर्युक्त कथनों में से कितने कथन सही हैं?

 
 
 
 

17.  

निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:

साहित्यिक रचना                          लेखक

  1. सन्स एंड लवर्स —          डी. एच. लॉरेंस
  2. बिलव्ड —          टोनी मॉरिसन
  3. द गोल्डन नोटबुक —          एस्ट्रिड लिंडग्रेन
  4. मिडनाइट्स चिल्ड्रन —          विलियम शेक्सपियर

उपर्युक्त युग्मों में से कितने युग्म सही सुमेलित हैं?

 
 
 
 

18.  

सागर समृद्धि

 
 
 
 

19.  

कैप्टागन के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. यह 1960 के दशक की शुरुआत में जर्मनी में पेटेंट की गई एक गोली है और इसका उपयोग पहली बार अवधान विकार (अटेंशन डिसऑर्डर) और निद्रारोग के इलाज के लिए किया गया था।
  2. 1980 के दशक के अंत में इसकी व्यसनी प्रकृति के कारण इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिबंधित कर दिया गया था, लेकिन गल्फ मार्केट में इसका संचालन जारी रहा।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

 
 
 
 

20.  

निम्नलिखित पर विचार कीजिए:

  1. अनुचित अभियोजन (न्याय की हत्या): विधिक उपचार
  2. भारत में अधिकरणों की कानूनी संरचना: एक मूल्यांकन
  3. घृणापूर्ण भाषण
  4. अवयस्क के भरण-पोषण धन से उद्भूत आय को छूट देने की प्रत्याशाएं

भारत के 21वें विधि आयोग ने उपर्युक्त में से कितने विषयों पर विचार किया था?

 
 
 
 

 

© Spectrum Books Pvt Ltd.

error: Content is protected !!

Pin It on Pinterest

Share This