Please enter your email:

1.  

उष्णता लहरों (हीटवेव) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. डब्ल्यूएचओ के अनुसार, 1998 से 2017 तक, उष्णता लहरों के कारण 1,66,000 से अधिक लोग मारे गए, जिसमें यूरोप में 2003 में उष्णता लहर से मरने वाले 70,000 से अधिक लोग भी शामिल हैं।
  2. उष्णता लहरों के स्वास्थ्य प्रभावों में सामान्यतया निर्जलीकरण, आतप ऐंठन, थकावट और/या ऊष्माघात (हीट स्ट्रोक) शामिल हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

 
 
 
 

2.  

21 जून को उत्तर अयनांत होता है। इस दिन

  1. को भूमध्य रेखा के दक्षिण में रहने वाले लोगों के लिए वर्ष का सबसे छोटा दिन माना जाता है।
  2. पृथ्वी को सूर्य से अधिक मात्रा में ऊर्जा प्राप्त होती है।
  3. का अर्थ लातीनी में ‘सूर्य ठहर गया’ (सन स्टैंड्स स्टिल) है।
  4. पृथ्वी अपनी धुरी पर इस प्रकार झुकी होती है कि उत्तरी ध्रुव का अग्र सूर्य की ओर और दक्षिणी ध्रुव उससे दूर होता है।
  5. पृथ्वी को अधिकतम सौर प्रकाश प्राप्त होता है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए—

 
 
 
 

3.  

भारतीय चक्रवातों की नई प्रवृत्ति के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा किए गए हालिया अध्ययन के अनुसार, पिछले चार दशकों में उत्तरी हिंद महासागर क्षेत्र में प्रचंड चक्रवाती तूफानों की तीव्रता में वृद्धि देखी गई है।
  2. यह संकेत मिला है कि उत्तर हिंद महासागर में उष्णकटिबंधीय चक्रवात गतिविधि में वृद्धि के लिए मजबूत मध्य-स्तरीय सापेक्ष आर्द्रता (आरएच), पूर्ण निम्न-स्तरीय सापेक्ष विक्षोभ (आरवी), कमजोर ऊर्ध्वाधर पवन अपरूपण (वीडब्ल्यूएस), गर्म समुद्री सतह का तापमान (एसएसटी), और निरुद्ध निर्गमनी दीर्घ- तरंग विकिरण (ओएलआर) उत्तरदायी हैं।
  3. अध्ययन से ज्ञात होता है कि उत्तरी हिंद महासागर में चक्रवाती विक्षोभों की संख्या में अत्यधिक गिरावट आई है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?

 
 
 
 

4.  

बिपरजॉय

  1. एक चक्रवाती तूफान था जो बंगाल की खाड़ी में विकसित हुआ था।
  2. इसका नाम बांग्लादेश द्वारा रखा गया था, और बांग्ला में इस शब्द का अर्थ ‘आपदा’ या ‘विपत्ति’ है।
  3. उत्तरी हिंद महासागर क्षेत्र में मोचा के बाद यह दूसरा बड़ा चक्रवात था, जो 15 मई को बांग्लादेश और म्यांमार की तटरेखा से टकराया।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

 
 
 
 

5.  

फिनफ्लुएंसर

 
 
 
 

6.  

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए—

कथन 1

अर्थशास्त्री, मुद्रास्फीति बढ़ाने कंपनियों के आशातीत लाभ अर्जित करने की लालसा, जिसे ग्रीडफ्लेशन कहते हैं, की भूमिका पर ध्यान आकर्षित कर रहे हैं।

कथन 2

सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी द्वारा कॉर्पोरेट मुनाफे के विश्लेषण से ज्ञात होता है कि महामारी के बाद से लाभप्रदता रिकॉर्ड उच्च स्तर पर है, जबकि श्रमिकों को कम वेतन वृद्धि और उच्च ब्याज दरों का सामना करना पड़ रहा है।

उपर्युक्त कथनों के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?

 
 
 
 

7.  

हाल ही में, संयुक्त राज्य अमेरिका ने फ्लोरिडा और टेक्सस में बिना किसी अंतरराष्ट्रीय यात्रा के पूर्ववृत्त वाले लोगों में मलेरिया के पांच मामलों की पहचान की है, इसलिए यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने चेतावनी जारी की है। मलेरिया

  1. एक परजीवी संक्रमण है जो संक्रमित एनोफिलीज, मच्छर की एक प्रजाति, के काटने से फैलता है, लेकिन अमेरिका में यह परजीवी नहीं पाया जाता, जबकि, मच्छर पाया जाता है।
  2. मनुष्यों में प्लास्मोडियम की पांच प्रजातियों—पी. फाल्सीपेरम, पी. विवैक्स, पी. मलेरिया, पी. ओवले, और पी. नोलेसी—के कारण हो सकता है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए—

 
 
 
 

8.  

जून 2023 में, विश्व बैंक ने अनुमान लगाया कि 2023 में भारत का प्रेषण प्रवाह केवल 0.2 प्रतिशत बढ़ेगा, जबकि 2022 में इसमें 24 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई और यह रिकॉर्ड 111 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया। प्रेषण

  1. निम्न और मध्यम आय वाले देशों के लिए प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के बाद बाह्य वित्तपोषण का दूसरा प्रमुख स्रोत है।
  2. के मामले में दक्षिण एशिया में सबसे कम (0.3 प्रतिशत) वृद्धि होने की संभावना है, जिसका मुख्य कारण 2022 में उच्च आधार के साथ-साथ अमेरिका और यूरोप में आईटी पेशेवरों की मांग में आई कमी है।
  3. भारत के संदर्भ में, तीन उच्च आय वाले देशों—अमेरिका, ब्रिटेन और सिंगापुर में बसे अत्यधिक-कुशल प्रवासियों से वर्ष 2022 में प्राप्त (लगभग 36 प्रतिशत) हुआ था।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

 
 
 
 

9.  

निम्न युग्मों पर विचार कीजिए:

             व्यक्ति                         व्यवसाय

  1. इम्तियाज अहमद —    समाजशास्त्री
  2. नवरोज कॉन्ट्रैक्टर —    छायाकार
  3. अरुणा साईराम —    कर्नाटिक गायिका
  4. शिव थापा —    बॉक्सर

उपर्युक्त में से कितने युग्म सही सुमेलित हैं?

 
 
 
 

10.  

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

कथन 1

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अनुमानों के अनुसार, भारत की 6-7 प्रतिशत आबादी मानसिक रोगों से पीड़ित है।

कथन 2

राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम और विकेंद्रीकृत जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम अभी भी रोगी पर केंद्रित हैं लेकिन देखभाल करने वालों की उपेक्षा करते हैं।

उपर्युक्त कथनों के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?

 
 
 
 

11.   

ग्लोबल जेंडर गैप रिपोर्ट 2023 के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. हालांकि अभी तक किसी भी देश ने पूर्ण लैंगिक समानता हासिल नहीं की है, शीर्ष नौ देशों (आइसलैंड, नॉर्वे, फिनलैंड, न्यूजीलैंड, स्वीडन, जर्मनी, निकारागुआ, नामीबिया और लिथुआनिया) ने कम से कम 80 प्रतिशत अंतर कम कर दिया है।
  2. वैश्विक लिंग अंतराल सूचकांक को यूएन वुमेन द्वारा पहली बार 2012 में लैंगिक समानता की दिशा में हुई उल्लेखनीय प्रगति का आकलन करने और तीन आयामों—आर्थिक अवसर, शिक्षा और राजनीतिक नेतृत्व—में देशों के लिंग अंतराल की तुलना करने के लिए प्रस्तुत किया गया था।
  3. 102 देशों से लिए गए नियत नमूनों के आधार पर, इस वर्ष वैश्विक राजनीतिक सशक्तिकरण के तहत लिंग अंतराल 22.5 प्रतिशत है, जिसमें 2022 की तुलना में 0.1 प्रतिशत अंक का मामूली सुधार हुआ है।
  4. रिपोर्ट देशों को पांच क्षेत्रों में वर्गीकृत करती है, अर्थात, यूरेशिया और मध्य एशिया, पूर्वी एशिया एवं प्रशांत, यूरोप, लैटिन अमेरिका तथा कैरेबियन, और मध्य पूर्व एवं उत्तरी अफ्रीका।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

 
 
 
 

12.  

निम्न युग्मों पर विचार कीजिए:

         पुस्तक                    लेखक

  1. बोल्डर —   गुलाम नबी आजाद
  2. द सोलमेट —   सैली हेपवर्थ
  3. हेलो ब्यूटीफुल —   ऐन नेपोलितानो
  4. ऑल द सिनर्स ब्लीड — सलमान रुश्दी

उपर्युक्त में से कितने युग्म सही सुमेलित हैं?

 
 
 
 

13.  

भारत में ग्रामीण विकास के लिए एक आर्थिक मॉडल विकसित करने में सहकारी समितियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सहकारी क्षेत्र के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. भारत में सहकारी समितियों का गठन पहली बार 1890 के दशक के अंत में हुआ था जब पश्चिमी महाराष्ट्र में किसानों ने कृषि ऋण के लिए साहूकारों के अत्याचार के खिलाफ विद्रोह किया था।
  2. 1904 में, भारत में ब्रिटिश सरकार ने महाराष्ट्र में गरीब किसानों के हितों की रक्षा के लिए सहकारी समिति अधिनियम लागू किया था।
  3. बहु-राज्य सहकारी समितियों को विनियमित करने के लिए 2002 में बहुराज्य सहकारी सोसायटी अधिनियम, 2002 नामक एक अधिनियम पारित किया गया था।
  4. इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड (इफको) विश्व की सबसे बड़ी सहकारी समितियों में से एक और विश्व की सबसे बड़ी उर्वरक सहकारी समिति है।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

 
 
 
 

14.  

हाल के वर्षों में अन्वेषण गतिविधियों में तेजी आने के कारण विश्व में लीथियम के ज्ञात भंडार में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। लीथियम

  1. इलेक्ट्रिक वाहन बैटरियों के निर्माण हेतु एक अपरिहार्य धातु है, जिसका कुल लागत में 65 प्रतिशत का योगदान होता है।
  2. अधिकतर (70 प्रतिशत) केवल दो देशों—ऑस्ट्रेलिया और पनामा—से प्राप्त होती है।
  3. भंडार के प्रकार के आधार पर, अलग-अलग तरीकों—या तो बड़े लवणीय पूलों से सौर वाष्पीकरण द्वारा, या अयस्क स्पोड्यूमिन के कठोर-चट्टान निष्कर्षण—से निकाला जा सकता है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:

 
 
 
 

15.  

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. इलेक्ट्रॉनिकी भारत की राष्ट्रीय नीति; उत्पादन से जुड़ा प्रोत्साहन; इलेक्ट्रॉनिक विकास निधि; और आत्मनिर्भर भारत अभियान, सेमीकंडक्टर उद्योग को एक नई गति देने के लिए हैं।
  2. भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर असोसिएशन (आईईएसए) और यूएस सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री एसोसिएशन (एसआईए) ने वैश्विक सेमीकंडक्टर पारितंत्र में देशों के बीच सहयोग को मजबूत करने के लिए एक निजी क्षेत्र की टास्क फोर्स विकसित करने की योजना की घोषणा की है।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

 
 
 
 

16.  

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

कथन 1

यूरोपीय संघ (ईयू) कृत्रिम बुद्धिमत्ता को विनियमित करने की दिशा में एक निश्चित कदम उठाने वाला पहला क्षेत्र बन गया है।

कथन 2

प्रस्तावित नियमों के तहत, जिन्हें ईयू आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक्ट कहा जाता है, उन एआई प्रणालियों पर प्रतिबंध लगाया जाएगा जिनमें उपयोगकर्ताओं को उन तकनीकों, जिन्हें वे पूरी तरह से नहीं समझ सकते, के माध्यम से अपनी इच्छानुसार नियंत्रित करने की विशिष्ट क्षमता है।

उपर्युक्त कथनों के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?

 
 
 
 

17.  

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

कथन 1

हाल ही में, भारत के उच्चतम न्यायालय ने यह निर्णय दिया कि सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) को प्रतिस्पर्धा अधिनियम के दायरे से छूट दी जाएगी क्योंकि यह राष्ट्रीयकरण अधिनियम द्वारा शासित होता है।

कथन 2

सीआईएल को आवश्यक संसाधनों की उच्च कीमतों पर निम्न गुणवत्ता वाली आपूर्ति करने और आपूर्ति मानदंडों और गुणवत्ता के संबंध में अनुबंध में अपारदर्शी शर्तें रखते हुए पाया गया।

उपर्युक्त कथनों के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?

 
 
 
 

18.  

इनीशिएटिव ऑन क्रिटिकल एंड इमर्जिंग टेक्नोलॉजी (iCET) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. iCET भारत और अमेरिका द्वारा कृत्रिम बुद्धिमत्ता, क्वांटम कंप्यूटिंग, सेमीकंडक्टर और वायरलेस दूरसंचार सहित महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में परस्पर सहयोग हेतु सहमति की एक रूपरेखा है।
  2. iCET की घोषणा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा जून 2023 में की गई थी।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

 
 
 
 

19.  

INDUS-X

 
 
 
 

20.  

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

कथन 1

एक हालिया अध्ययन के अनुसार, महासागरों द्वारा निर्मुक्त किए गए छह महीने से कम जीवनकाल वाले अल्पकालिक हैलोजन, जैसे क्लोरीन, ब्रोमीन और आयोडीन, धरती को ठंडा रखने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

कथन 2

यद्यपि अल्पकालिक हैलोजन मीथेन, जल वाष्प और एरोसोल को प्रभावित करके वार्मिंग (ऊष्मण) में योगदान देते हैं, तथापि ये ओजोन को भी नष्ट करते हैं, इस प्रकार शीतलन प्रभाव डालते हैं।

उपर्युक्त कथनों के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?

 
 
 
 

 

© Spectrum Books Pvt Ltd.

error: Content is protected !!

Pin It on Pinterest

Share This