यूरोपीयन ग्रीन डील 2050 तक यूरोप को पहला जलवायु-तटस्थ महाद्वीप बनाने केलक्ष्य केसाथ नीतिगत पहलू है। यह डील एक स्वच्छ, चक्राकार अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर कर संसाधनों केकुशल उपयोग को बढ़ावा देने सहित जैव विविधता को बहाल कर प्रदूषण में कटौती की कार्य योजना प्रदान करती है। यह योजना आवश्यक निवेश और उपलब्ध उपकरणों केवित्तपोषण की रूपरेखा तैयार करती है। इस डील का उद्देश्य 2050 में जलवायु-तटस्थ होना है। इस राजनीतिक प्रतिबद्धता को कानून में बदलने केलिए एक यूरोपीय जलवायु कानून का प्रस्ताव भी रखा गया था। यह यूरोप की अर्थव्यवस्था में सतत विकास लाने की एक योजना है—किस प्रकार यूरोप को 2050 तक पहला जलवायु-तटस्थ महाद्वीप बनाया जाए, अर्थव्यवस्था को बढ़ावा दिया जाए, लोगों के स्वास्थ्य एवं जीवन की गुणवत्ता में सुधार किया जाए, और इसकेलाभ से कोई भी यूरोप का निवासी वंचित न रह जाए। यह डील यूरोपीय आयोग ने 11 दिसंबर, 2019 को प्रस्तुत की थी।

© Spectrum Books Pvt Ltd.

error: Content is protected !!

Pin It on Pinterest

Share This