नीति आयोग ने भारत में गतिशीलता के भविष्य के उद्देश्य से वैश्विक गतिशीलता हैकथॉन—मूव हैक की शुरुआत 2 अगस्त, 2018 को की। मूव हैक का उद्देश्य गतिशीलता से संबंधित समस्याओं के लिए अभिनव, गतिशील और मापनीय समाधान लाना है। मूव हैक में दस विषयों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
गतिशीलता सेवाओं को वितरित करने के लिए तेजी से विकसित हो रही प्रौद्योगिकियों और व्यावसायिक मॉडल में वैश्विक परिवहन क्षेत्रा को बदलने की क्षमता है। मूव हैक से अपेक्षाकृत गतिशीलता से संबंधित चुनौतियों के लिए अग्रणी और सरल समाधानों को सुलझाने की उम्मीद है और एकीकृत, अंतःस्थापित और आविष्कारशील वैश्विक समुदाय के विकास के लिए मार्ग प्रशस्त किया जाएगा।
हैकथॉन दो स्तरीय है—(1) जस्ट कोड इट—प्रौद्योगिकी/उत्पाद/सॉफ्टवेयर और डेटा विश्लेषण में, नवाचारों के माध्यम से समाधान; (2) जस्ट साल्व इट—अभिनव व्यावसायिक विचार या टिकाऊ समाधान प्रौद्योगिकी में माध्यम से गतिशीलता बुनियादी ढांचे के बदलाव पर संचालित होगी।
यह हैकथॉन सिंगापुर और भारत सरकार ने संयुक्त रूप से आयोजित किया है। इसमें 10 शीर्ष विजेताओं को चुना जाएगा जिन्हें 2 करोड़ की पुरस्कार राशि वितरित की जाएगी। मूवहैव सभी देशों के नागरिकों के लिए खुला है। मूव हैक दुनिया का पहला मंच है जिसने सार्वजनिक परिवहन, निजी परिवहन, सड़क सुरक्षा, बहुआयामी कनेक्टिविटी और शून्य उत्सर्जन वाहनों जैसी नई आयु परिवहन प्रौद्योगिकी को शामिल किया है।