ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ने, ‘floccinaucinihilipilification’ शब्द को ‘बेकार की चीजों केआकलन की आदत एवं कृत्य’ केरूप में परिभाषित किया है। दरअसल इस शब्द की उत्पत्ति 18वीं शताब्दी केमध्य में हुई। यह शब्द चार लैटिन शब्दों—फ्लॉसी (flocci) नॉसी (nauci) निहिलि (nihili) तथा पिलि (pili)—पर आधारित है, जिनका अर्थ है ‘कम मूल्य पर’। 29 वर्णों केइस शब्द floccinaucinihilipilification का उच्चारण करना कठिन है तथा इसकेउच्चारण केलिए अक्षरों को इस प्रकार से अलग-अलग कर पढ़ा जाता हैः फ्लॉक-सी-नॉ-सि-नि-हि-लि-पि-लि-फि-के-शन।

सितंबर 2019 में रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बैठक में चेतन घाटे ने भारत की आर्थिक वृद्धि का आकलन करने की प्रक्रिया केसंदर्भ में floccinaucinihilipilification शब्द का उपयोग किया था। चेतन घाटे का आशय था कि दुर्भाग्य से भारत में आर्थिक वृद्धि का आकलन floccinaucinihilipilification अर्थात कम महत्व वाली प्रक्रिया केउचित स्तर पर निर्भर है।

© Spectrum Books Pvt Ltd.

 

error: Content is protected !!

Pin It on Pinterest

Share This